Pani ki Kahani
  • HOME
  • ABOUT US
  • Updates
  • Contact Us

अरवरी नदी - सामुदायिक संकल्पों से पुनर्जीवित हुयी एक मृत नदी की कहानी

  • By
  • Pani ki Kahani
  • January-07-2020
नदियां हमारे जनजीवन से जुड़ा वह अहम आधार हैं, जिनके बिना जीने की हम कल्पना भी नहीं कर सकते. सनातनी संस्कृति में नदियों को मां मानकर पूजे जाने की परंपरा रही है, जिसका कारण वस्तुतः नदियों के संरक्षण की प्रवृति ही रही होगी. लेकिन आज इसके विपरीत नदियों का हाल बेहाल है. देश की बड़ी और प्रमुख नदियां जैसे गंगा, यमुना, नर्मदा आदि प्रदूषण की मार झेलते हुए अपने स्वाभाविक बहाव को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, तो वही देश की छोटी नदियां की दशा तो ओर अधिक गंभीर है. अतिक्रमण, प्रदूषण, क्लाइमेट चेंज, भूजल का घटना आदि समस्याओं से आज देश की छोटी नदियां सर्वाधिक त्रस्त हैं. ये छोटी छोटी नदियां बड़ी नदियों की धमनियों के समान हैं, इसलिए इनके संरक्षण की आवश्यकता सबसे अधिक है.

देश की सबसे छोटी नदी है अरवरी

बात यदि छोटी नदियों के संरक्षण की हो और अरवरी का नाम नहीं आये, यह संभव नहीं है. राजस्थान में बहने वाली अरवरी देश की सबसे छोटी नदी है, जो मात्र 90 किमी के क्षेत्र में प्रवाहित होती है, लेकिन आंकड़ों से हटकर यह नदी चर्चा का विषय बनी अपने पुनर्जीवन प्रयास के कारण. अरवरी देश की एक ऐसी नदी है जो बिल्कुल मृत हो चुकी थी, लेकिन सामुदायिक रूप से किये गए प्रयासों और संकल्पित भावों के कारण आज यह नदी पुनर्जीवन प्राप्त कर बह रही है.

ऐसा हुआ अरवरी का जन्म

बात यदि अरवरी के भोगौलिक परिप्रेक्ष्य की करें तो राजस्थान के अलवर जिले में सरिस्का की पहाड़ियों के बीच थानागाजी के पास सकरा बांध में अरवरी नदी का उद्गम होता है, इसका उत्तरी जलग्रहण क्षेत्र कंकड़ की ढाणी के आसपास है. नदी के दो प्राकृतिक जल स्त्रोत हैं, जिनमें से एक भैरुदेव सार्वजनिक वन्यजीव अभयारण्य से ग्राम भवता कालियाल (भूरियावास) के पास और दूसरा स्रोत अमका और जोधुला के पास से निकलता है. एक तीसरी धारा है जो दूसरी धारा के काफी पास बहती है लेकिन थोड़ी दूरी पर ही वह भूमिगत हो जाती है. बाकी बची दो धाराएँ अजबगढ़-प्रतापगढ़ के पास पलसाना के पहाड नामक स्थान पर मिलती हैं, जहां प्रवाहित नदी को अरवरी के नाम से जाना जाता है. अरवरी विभिन्न अन्य सहायकों और धाराओं के साथ मिलकर आगे बढती है और अंततः उत्तांग नदी (गंभीर नदी) के रूप में प्रयागराज के पास यमुना में विलीन हो जाती है.

अरवरी के मृत होने की कहानी

कभी बारहमासी और सघन वनक्षेत्र से घिरी हुयी अरवरी ने बढती आबादी की मार झेली. जैसे जैसे तटीय क्षेत्रों की जनसंख्या बढ़ने लगी, पेयजल और सिंचाई आदि आवश्यकताओं के लिए जलदोहन भी बढ़ा. वर्ष 1960 के आस पास नदी के कैचमेंट क्षेत्र में संगमरमर की खुदाई का काम शुरू किया गया, जिसके लिए खदानें खोदी गयी और धीरे धीरे जलसंकट बढ़ता चला गया. 60 के बाद के दशकों में नदी पूरी तरह सूख गयी और लोगों गाँव छोड़ने पर मजबूर होने लगे.

ऐसे मिला अरवरी को पुनर्जीवन

वर्ष 1986 से नदी को पुनर्जीवन देने के प्रयासों का श्रीगणेश किया गया "तरुण भारत संघ" के द्वारा और जलपुरुष राजेन्द्र सिंह के चलाये जागरूकता अभियान ने अरवरी को वापस लाने का जिम्मा उठाया. 90 के दशक में तरुण भारत संघ ने भनोट-कोलयल गांव के लोगों के साथ मिलकर नदी को पुनर्जीवन देने के लिए नदी के आस पास जोहड़ बनवाने का काम शुरू किया. गांव वालों की सहायता से छोटे छोटे ढेरों ताल पहाड़ियों के नीचे बनाये गए. इसका नतोजा हुआ कि बरसात में ये सभी जलयुक्त हो गए और भूजल धीरे धीरे रिचार्ज होने लगा.

अरवरी नदी संसद - अपने आप में अनूठा एक जनतांत्रिक प्रयोग

अक्टूबर, 1990 में पहली बार नदी में पानी बहता दिखाई दिया, जिससे नदी संरक्षण का कार्य कर रहे लोगों का हौंसला बुलंद हुआ और आगे आने वाले कुछ वर्षों में अरवरी कलकल बहने लगी. 1995 तक नदी को पूरी तरह से जीवनदान मिल गया और सामुदायिक प्रयासों की जीत हुयी. अरवरी युहीं सदानीरा बनी रहे, इसके लिए देश में पहली बार नदी संसद का निर्माण किया गया, जिसमें अरवरी के किनारे बसे सभी गांवों को शामिल किया गया. 26 जनवरी, 1999 में बनी अरवरी नदी संसद के जरिये नदी को संरक्षित रखने के लिए फसल चक्र में परिवर्तन, सिंचाई व्यवस्था के नियम, गहरी बोरिंग पर रोक, पानी के अतिदोहन को रोकने के लिए बड़े उद्योग धंधों को गांव में नहीं जमने देना, नदी के दोनों किनारों पर वनक्षेत्र विकसित करना आदि का निश्चय किया गया, जो आज तक जारी है.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

हिंदन नदी शोध यात्रा: शिवालिक से तिलवाड़ा तक जन-जागरण का संकल्प (15–19 मार्च 2026)

हिंदन नदी शोध यात्रा: शिवालिक से तिलवाड़ा तक जन-जागरण का संकल्प (15–19 मार्च 2026)

भारत की नदियाँ केवल जल का स्रोत नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, पर्यावरण और जीवन का आधार भी हैं। इन्हीं नदियों में से एक है Hindon River, जो...

Water Quality Monitoring: Using AI for Healthier Water

Water Quality Monitoring: Using AI for Healthier Water

Ensuring access to clean and safe water is fundamental to public health and environmental well-being. However, monitoring water quality acro...

Education and Awareness: Building Water Literacy with Digital Tools

Education and Awareness: Building Water Literacy with Digital Tools

Technological solutions alone cannot solve water challenges. Sustainable water management requires informed citizens who understand water is...

The Water Crisis in India: Understanding the Challenge

The Water Crisis in India: Understanding the Challenge

India, a land of diverse geography and a rapidly growing population, faces one of the most significant water crises globally. Despite having...

Reviving Ancient Wisdom: Modernizing Traditional Water Systems with AI

Reviving Ancient Wisdom: Modernizing Traditional Water Systems with AI

India boasts a rich heritage of traditional water management systems, developed over centuries to cope with the country's diverse climatic c...

Predictive Analytics: Forecasting Water Futures

Predictive Analytics: Forecasting Water Futures

In the face of increasing water scarcity and the unpredictable impacts of climate change, the ability to accurately forecast water availabil...

The Future of Water Management Beyond AI

The Future of Water Management Beyond AI

While Artificial Intelligence (AI) is currently transforming water management, it is just one piece of a larger technological evolution aime...

The Ethics of AI in Water Management

The Ethics of AI in Water Management

As we increasingly integrate Artificial Intelligence (AI) into water management systems, we must carefully consider the ethical implications...

Community-Led Water Conservation: Empowering Local Action

Community-Led Water Conservation: Empowering Local Action

While technological solutions like AI and advanced monitoring systems play a crucial role in addressing water challenges, the human element ...

How AI is Revolutionizing Water Management

How AI is Revolutionizing Water Management

Water management is undergoing a profound transformation with the integration of artificial intelligence (AI) technologies. As India faces i...

Traditional Water Management Systems of India

Traditional Water Management Systems of India

Long before modern engineering solutions, India developed sophisticated water management systems that have sustained communities for centuri...

बाढ़-सूखे के चक्र में फंसा बिहार: समाधान कब?

बाढ़-सूखे के चक्र में फंसा बिहार: समाधान कब?

बाढ़ आती रहेगी, सूखा पड़ता रहेगा और हाहाकार होता रहेगा।कुछ दिन पहले बाढ के मसले पर मैंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार लिखे थे। अब इस समस्या ...

Updates

सबस्क्राइब करें

जल पर संकट सम्पूर्ण मानव प्रजाति, वर्षों पुरानी सभ्यता एवं संस्कृति पर भी एक विकट संकट है. जल संकट की समस्या को लेकर विभिन्न प्रकृति प्रेमी, पर्यावरणविद एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता समस्याओं की जड़ तक जाकर उनके उचित समाधानों को खोजने और ज़मीनी स्तर पर उनके क्रियान्वन को दस्तावेज़ित करने का प्रयास इस पोर्टल के माध्यम से कर रहे हैं. कृपया हमसें जुड़े एवं प्रासंगिक अपडेट प्राप्त करने हेतु अपना नाम और ईमेल भरें. 

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy