Pani ki Kahani
  • HOME
  • ABOUT US
  • Updates
  • Contact Us

दाहा नदी - लुप्त होने की कगार पर है सीवान जिले की जीवनरेखा, संरक्षण के प्रयास जरुरी

  • By
  • Pani ki Kahani
  • December-23-2019
विगत तीन दशकों से प्रदूषण की मार झेल रही बाणेश्वरी यानि दाहा नदी की कहानी भी देश की बहुत सी छोटी नदियों की ही तरह है, जो कभी अपनी अविरल प्रवाह से मुख्य नदियों को सहायता देते हुए प्राकृतिक तंत्र को बनाये रखती थी..आज यह नदियां या तो समाप्त हो चुकी हैं, या फिर लुप्तप्राय होकर अपने अंतिम दिन गिन रही हैं. दाहा नदी भी कुछ ऐसी ही विकट परिस्थितियों से जूझ रही है, बिहार के सीवान जिले की जीवनरेखा मानी जाने वाली यह नदी आज किसी नाले के समान दिखाई देती है. जिसमें न तो प्रवाह बचा है और न ही जलीय जीवन. 


80 के दशक के बाद से ही दाहा धीरे धीरे प्रदूषण की चपेट में आने लगी थी, लेकिन आज तक न तो प्रशासन ने इस नदी की सुध ली है और न ही आमजन का सरोकार इस नदी से है. यह बेहद दुखद है कि लाखों लोगो के जीवन से जुडी एक नदी आज आबादी के बोझ तले दबकर एक संकुचित सा नाला बन कर रह गयी है और किसी के पास इसके प्रति जवाबदेही नहीं है. यहाँ तक कि सीवान जिले के बाढ़ नियंत्रण विभाग की सूची में भी इस नदी का अता-पता नहीं है.


आइये जानते हैं इस नदी का इतिहास, भूगोल, पौराणिक मान्यताएं और समस्याएं..ताकि दाहा नदी के जीवन के साथ जुड़कर इसके बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा सके.

1. त्रेता युग से जुडी है दाहा नदी


इस नदी से जुडी धार्मिक मान्यताओं में सर्वप्रमुख है कि जनकपुरी से अयोध्या लौटने के क्रम में माता सीता को प्यास लगने पर लक्ष्मण ने अपने बाण से धरती में छेद किया था, जिससे वहां एक जलधारा प्रकट हुयी. इसी कारण इसे अपने उद्गम स्थल पर बाण गंगा अथवा बाणेश्वरी भी कहा जाता है. आज भी इसके किनारों पर अमावस्या, पूर्णिमा तिथि पर श्रृद्धालु पूजन के लिए आते हैं, साथ ही वर्ष में दो बार होने वाली छठ पूजा के अवसर पर भी लोग दाहा के किनारे बने घाटों पर ही पूजन करते हैं और आचमन के लिए नाला बन चुकी दाहा के जल को ही पीने को विवश हैं.

2. भौगौलिक वर्णन


बिहार के गोपालगंज स्थित सासामुसा चंवर से निकलने वाली इस जलधारा का स्त्रोत एक आर्टिजन कुआं है, जहां से यह नदी सीवान और सारण जिले में लगभग 85 किलोमीटर का सफ़र करती है. यह नदी जिले के छह प्रखंडों क्रमश: बड़हरिया, सदर, हुसैनगंज, हसनपुरा, सिसवन व आंदर प्रखंड से होकर गुजरती है और मुख्यत: यह वर्षा जल पर आधारित नदी है. आज से 30-40 साल पहले यह नदी काफी चौड़ी और स्वच्छ हुआ करती थी और इसके आस पास वन क्षेत्र होने से इसकी भूजल रिचार्ज क्षमता काफी अधिक थी, जिसके चलते यह सदानीरा होकर बहा करती थी. इन जिलों में सफ़र तय करने के बाद यह नदी छपरा के फुलवरिया ताजपुर के निकट सरयू में मिल जाती है.

3. गंभीर प्रदूषण झेल रही है यह नदी


अपने उद्गम स्थल पर ही गोपालगंज की सासमुसा चीनी मिल का प्रदूषित पानी मिलने से यह नदी विषाक्त हो रही है, इससे यहां का जलीय जीवन समाप्त हो चुका है. कहा जाता है आज से 40 वर्ष पूर्व यह नदी तटीय क्षेत्र के इलाकों के लिए पेयजल का सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोत थी, फिर समय बदलने के साथ साथ ही इसके किनारों पर अतिक्रमण शुरू हुआ. किनारों पर अतिक्रमण के चलते आज कईं स्थानों पर दाहा किसी संकुचित से नाले की तरह रह गयी है.

इसके किनारों पर सैंकड़ों गांव बसे हुए हैं और यहां ग्रामीणों के लिए दाहा किसी कचरा डंपिंग स्टेशन से कम नहीं है. निगम प्रशासन की ओर से कूड़ा-कचरा डालने के लिए पर्याप्त स्थान मुहैया नहीं कराये जाने के कारण ग्रामवासी नदी में ही सारा कचरा डाल रहे हैं. वहीँ शहरी क्षेत्रों में हालात ओर विकट हैं, यहां सारा सीवेज अपशिष्ट बिना किसी ट्रीटमेंट के नदी के हवाले किया जा रहा है. बढ़ते प्रदूषण, अतिक्रमण और प्रशासन व जनता की अनदेखी के चलते दाहा का प्रवाह थम गया है. बरसात के समय ही यह नदी गति से बहती है, अन्यथा यह प्रदूषण कारक तत्वों जैसे आर्सेनिक, लेड, पारा, क्रोमियम आदि का घर बन कर रह गयी है.

4. बरसात में जल्कुम्भियों से त्रस्त हो जाती है दाहा


न केवल प्रदूषण बल्कि बारिश के पानी के बाद बहकर आई जलकुंभियों के कारण भी नदी का दम घुट रहा है. घाटों के आसपास जमा यह जलकुम्भी आस पास के इलाकों में बीमारियाँ फैलने का भी कारण बनती है. विशेषज्ञों की माने तो जलकुंभी पानी में घुली ऑक्सीजन को कम कर देती है, इससे जलीय जीवों के जीवन पर संकट खड़ा हो जाता है और साथ ही जलीय जैव विविधता पर भी बुरा असर पड़ता है.

हाल ही में जिला प्रशासन ने इस नदी को बचाने के लिए इसे अतिक्रमण मुक्त बनाने की बात कही है और इसी क्रम में नदी की मैपिंग कराये जाने की भी चर्चा की जा रही है. यदि इन सभी प्रयासों को उचित मोनिटरिंग और बेहतर जन सहयोग के साथ किया जा सकेगा तो मुमकिन है कि भविष्य में दाहा अविरल होकर बहे.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

हिंदन नदी शोध यात्रा: शिवालिक से तिलवाड़ा तक जन-जागरण का संकल्प (15–19 मार्च 2026)

हिंदन नदी शोध यात्रा: शिवालिक से तिलवाड़ा तक जन-जागरण का संकल्प (15–19 मार्च 2026)

भारत की नदियाँ केवल जल का स्रोत नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, पर्यावरण और जीवन का आधार भी हैं। इन्हीं नदियों में से एक है Hindon River, जो...

Water Quality Monitoring: Using AI for Healthier Water

Water Quality Monitoring: Using AI for Healthier Water

Ensuring access to clean and safe water is fundamental to public health and environmental well-being. However, monitoring water quality acro...

Education and Awareness: Building Water Literacy with Digital Tools

Education and Awareness: Building Water Literacy with Digital Tools

Technological solutions alone cannot solve water challenges. Sustainable water management requires informed citizens who understand water is...

The Water Crisis in India: Understanding the Challenge

The Water Crisis in India: Understanding the Challenge

India, a land of diverse geography and a rapidly growing population, faces one of the most significant water crises globally. Despite having...

Reviving Ancient Wisdom: Modernizing Traditional Water Systems with AI

Reviving Ancient Wisdom: Modernizing Traditional Water Systems with AI

India boasts a rich heritage of traditional water management systems, developed over centuries to cope with the country's diverse climatic c...

Predictive Analytics: Forecasting Water Futures

Predictive Analytics: Forecasting Water Futures

In the face of increasing water scarcity and the unpredictable impacts of climate change, the ability to accurately forecast water availabil...

The Future of Water Management Beyond AI

The Future of Water Management Beyond AI

While Artificial Intelligence (AI) is currently transforming water management, it is just one piece of a larger technological evolution aime...

The Ethics of AI in Water Management

The Ethics of AI in Water Management

As we increasingly integrate Artificial Intelligence (AI) into water management systems, we must carefully consider the ethical implications...

Community-Led Water Conservation: Empowering Local Action

Community-Led Water Conservation: Empowering Local Action

While technological solutions like AI and advanced monitoring systems play a crucial role in addressing water challenges, the human element ...

How AI is Revolutionizing Water Management

How AI is Revolutionizing Water Management

Water management is undergoing a profound transformation with the integration of artificial intelligence (AI) technologies. As India faces i...

Traditional Water Management Systems of India

Traditional Water Management Systems of India

Long before modern engineering solutions, India developed sophisticated water management systems that have sustained communities for centuri...

बाढ़-सूखे के चक्र में फंसा बिहार: समाधान कब?

बाढ़-सूखे के चक्र में फंसा बिहार: समाधान कब?

बाढ़ आती रहेगी, सूखा पड़ता रहेगा और हाहाकार होता रहेगा।कुछ दिन पहले बाढ के मसले पर मैंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार लिखे थे। अब इस समस्या ...

Updates

सबस्क्राइब करें

जल पर संकट सम्पूर्ण मानव प्रजाति, वर्षों पुरानी सभ्यता एवं संस्कृति पर भी एक विकट संकट है. जल संकट की समस्या को लेकर विभिन्न प्रकृति प्रेमी, पर्यावरणविद एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता समस्याओं की जड़ तक जाकर उनके उचित समाधानों को खोजने और ज़मीनी स्तर पर उनके क्रियान्वन को दस्तावेज़ित करने का प्रयास इस पोर्टल के माध्यम से कर रहे हैं. कृपया हमसें जुड़े एवं प्रासंगिक अपडेट प्राप्त करने हेतु अपना नाम और ईमेल भरें. 

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy