Pani ki Kahani
  • HOME
  • ABOUT US
  • Updates
  • Contact Us

पानी की कहानी - लखनऊ में घटते वॉटर फ़्लो से लगातार प्रदूषित हो रही है गोमती नदी

  • By
  • Pani ki Kahani
  • June-05-2023
नदियां जो हमें जीवन देती हैं, पानी देती हैं, खेती के लिए भूमि देती हैं, सदियों तक सभ्यताओं को बाँध के रखती है; हमारे देश में उन्हीं की बेक़द्री है। जीवन दायनी और सबसे ज्यादा पूजे जाने वाली नदियाँ गंगा और यमुना आज भारत वर्ष की सबसे ज्यादा प्रदूषित नदियाँ है। यही हाल भारत मे बाकी 275 नदियों का है। चिंताजनक बात यह है के इन नदियों की हालात सुधरने के बजाय बदतर होती जा रही है। सरकार और आमजन की तमाम कोशिशों के बावजूद भी इनकी स्थिति मे कोई सुधार नही आ रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार देश की 445 मे से 275 नदियाँ प्रदूषित है। अहम तथ्य ये है कि प्रदूषित नदियों की संख्या पिछले 5 वर्षों मे दोगुनी हुई है। देश की नदियों मे सीवेरज बहता है और अनट्रीटिड वेस्ट वाटर को भी इसी मे छोड़ा जाता है। लखनऊ मे 36 नालों का पानी गोमती को गन्दा करता है। इसके अलावा औद्योगिक कचरा भी नदी के पानी मे मिलके उससे गन्दा करता है। कानून का भी सख्ती पालन नहीं किया जा रहा है। नदियों के फ्लड प्लेन्स पर गैरकानूनी निर्माण करवाये जा रहे है।

बात गोमती की करें तो लखनऊ में गोमती के प्रदूषण के लिए नाले जिम्मेदार हैं, जिनसे असंशोधित अवजल निरंतर गोमती में निरंतर गिराया जा रहा है. उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट भी यह साबित करती है कि किस प्रकार लखनऊ में प्रवेश से पहले और निकलने के उपरांत नदी जल की गुणवत्ता लखनऊ से बेहतर हो जाती है। लखनऊ में गोमती नदी का जल इस कदर प्रदूषित हो चुका है कि ट्रीटमेंट के बाद भी यह उपयोग के लायक नहीं बचा है।

घटता वॉटर लेवल बढ़ा रहा है प्रदूषण -


गर्मियों के मौसम में नदी का वॉटर लेवल काफी कम हो जाता है, इस के चलते प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है। बढ़ते प्रदूषण का सर्वाधिक असर गोमती की सहायक नदियां झेल रही हैं। लगातार भूजल निष्कर्षण के चलते गोमती की लगभग 22 सह्यक नदियां सूख चुकी है। लखनऊ में थोड़ी थोड़ी दूरी पर बांध बनाकर गोमती को रोकने से उसके प्रवाह में कमी आई है, जिससे पानी का स्तर भी कम होता जा रहा है।

हालात इतने बदतर हैं कि रबर डैम लामार्टिनियर कॉलेज के पास आधा किलोमीटर से भी अधिक के स्ट्रेच तक गोमती विषैले झाग से अटी हुई है, पिपराघाट के पास नदी सीवेज फ़्लो के चलते काली और बदबूदार हो चुकी है और गोमती बैराज, पक्का पुल इत्यादि कुछ स्थानों पर नदी में जलकुंभी का बसेरा है।

विभिन्न जलीय जीवन संकट में -


गोमती नदी में पहले 53 प्रकार के जलीय जीवों का बसेरा था, जिनमें विभिन्न प्रजातियों की मछलियाँ, कछुए इत्यादि सहित बहुत से जलीय जीव मौजूद थे लेकिन आज इनकी संख्या घटकर मात्र 14-15 रह गई है। वहीं वर्तमान में मछलियों की केवल छह प्रजातियाँ ही गोमती में मिलती हैं। पहले पाई जाने वाली कतला, रोहू, निराला, पाबदा सहित अन्य बहुत सी मछलियों की प्रजाति रिवरफ्रन्ट से लेकर लगभग 28 किमी के अर्बन स्ट्रेच में विलुप्त हो गई है। इसके अलावा जलीय वनस्पतियों पर भी प्रदूषण का व्यापक प्रभाव देखने को मिला है।

लगातार घट रहा ऑक्सीजन लेवल परेशानी का कारण -


गोमती का बढ़ता प्रदूषण स्तर बेहद चिंताजनक है, जिसके लिए पर्यावरणविदों ने लगातार रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों तक भी पहुंचाई है। बढ़ती गर्मियों में पानी में ऑक्सीजन का लेवल काफी कम हो जाता है, जिससे जलीय जीवों को परेशानी होती है, यदि पानी में घुलने वाली ऑक्सीजन 4 मिलीग्राम प्रति लीटर से काम हो जाती है, तो जलीय जीवन खत्म हो जाएगा। शहीद स्मारक और शनि मंदिर घाट सबसे ज्यादा प्रदूषित है। यहां पर डिसॉल्व ऑक्सीजन का लेवल 0.5 मिग्रा प्रति लीटर और 0.4 मिग्रा प्रति लीटर है। कुडिय़ाघाट, हनुमान सेतु व लोहिया पथ का डीओ भी दो मिग्रा प्रति लीटर है।

जलकुंभी बन रही है जलजीवन के लिए घातक -


शोध में पाया गया कि जलकुंभी जैसी कई आक्रामक प्रजातियां तेजी से फैल कर झीलों और आर्द्रभूमि की देशी प्रजातियों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रही हैं। पानी में नाइट्रेट और फॉस्फेट के बढ़ते प्रदूषण के कारण आक्रामक प्रजातियां बढ़ रही हैं जो तालाबों व झीलों की सतह को पूरी तरह से आच्छादित कर लेती हैं। इससे प्राकृतिक प्रकाश संश्लेषण क्रिया प्रभावित होती है। वहीं अन्य प्रदूषकों के साथ पानी में मौजूद उच्च फॉस्फेट और नाइट्रेट तालाबों व झीलों में पोषक तत्व संवर्धन या यूट्रोफिकेशन होता है, जिससे जलीय पौधों की अत्यधिक वृद्धि हो जाती है।

अशोधित सीवेज मुख्य रूप से उच्च फॉस्फोरस और नाइट्रेट लोडिंग आक्रामक प्रजातियां जैसे जलकुंभी के बेहिसाब फैलाव के लिए जिम्मेदार है जो भविष्य में देशी प्रजातियों के लिए खतरा बन सकता है। इसकी वजह से कई तरह के हानिकारक शैवाल जल में फैल जाते हैं जो अन्य जलीय जीवों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

"थ्री एफ" और "थ्री बी" का अनुसरण जरूरी -


किसी भी नदी के सुरक्षित और संवर्धित होने के लिए तीन एफ यानि फ्री फ़्लो (बिना किसी बाधा के नदी बहती रहे), फ्री फ्लड (नदी का बहाव किनारों तक पहुंचे) और फ्री टेरेस (सॉइल इरोशन से बचाव) का होना बेहद आवश्यक है। इसके साथ साथ ही थ्री बी यानि बैंक वेजिटेशन (नदी के किनारों पर प्राकृतिक वनस्पतियों की वृद्धि), बैंक्स को बड़ा करना और बेस फ़्लो का निर्धारित क्षमता में होना जरूरी है। प्रत्येक नदी स्वयं को कुदरती तौर पर स्वच्छ बनाने की क्षमता रखती है, इसलिए हमें नदियों के लिए बहुत बड़ी परियोजनाएं बनाने के स्थान पर छोटे छोटे स्टेप्स लेकर नदियों को स्वच्छ बनाना होगा।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More from गोमती नदी

गोमती नदी व उसके जलग्रहण क्षेत्र पर किये गये विभिन्न अध्ययनों, शोधों और संरक्षण अभियानों की संक्षेप में जानकारी।

पानी की कहानी - प्रदूषण की जंजीरों में फंसी गोमती, जलजीवों के लिए संकट

पानी की कहानी - प्रदूषण की जंजीरों में फंसी गोमती, जलजीवों के लिए संकट

भारत की नदियाँ न केवल जीवनदायिनी हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक धारा का भी एक अहम हिस्सा रही हैं। इन नदियों के किनारे बसी बस्तियाँ, उनका आस्था...

Read More

More

हिंदन नदी शोध यात्रा: शिवालिक से तिलवाड़ा तक जन-जागरण का संकल्प (15–19 मार्च 2026)

हिंदन नदी शोध यात्रा: शिवालिक से तिलवाड़ा तक जन-जागरण का संकल्प (15–19 मार्च 2026)

भारत की नदियाँ केवल जल का स्रोत नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, पर्यावरण और जीवन का आधार भी हैं। इन्हीं नदियों में से एक है Hindon River, जो...

Water Quality Monitoring: Using AI for Healthier Water

Water Quality Monitoring: Using AI for Healthier Water

Ensuring access to clean and safe water is fundamental to public health and environmental well-being. However, monitoring water quality acro...

Education and Awareness: Building Water Literacy with Digital Tools

Education and Awareness: Building Water Literacy with Digital Tools

Technological solutions alone cannot solve water challenges. Sustainable water management requires informed citizens who understand water is...

The Water Crisis in India: Understanding the Challenge

The Water Crisis in India: Understanding the Challenge

India, a land of diverse geography and a rapidly growing population, faces one of the most significant water crises globally. Despite having...

Reviving Ancient Wisdom: Modernizing Traditional Water Systems with AI

Reviving Ancient Wisdom: Modernizing Traditional Water Systems with AI

India boasts a rich heritage of traditional water management systems, developed over centuries to cope with the country's diverse climatic c...

Predictive Analytics: Forecasting Water Futures

Predictive Analytics: Forecasting Water Futures

In the face of increasing water scarcity and the unpredictable impacts of climate change, the ability to accurately forecast water availabil...

The Future of Water Management Beyond AI

The Future of Water Management Beyond AI

While Artificial Intelligence (AI) is currently transforming water management, it is just one piece of a larger technological evolution aime...

The Ethics of AI in Water Management

The Ethics of AI in Water Management

As we increasingly integrate Artificial Intelligence (AI) into water management systems, we must carefully consider the ethical implications...

Community-Led Water Conservation: Empowering Local Action

Community-Led Water Conservation: Empowering Local Action

While technological solutions like AI and advanced monitoring systems play a crucial role in addressing water challenges, the human element ...

How AI is Revolutionizing Water Management

How AI is Revolutionizing Water Management

Water management is undergoing a profound transformation with the integration of artificial intelligence (AI) technologies. As India faces i...

Traditional Water Management Systems of India

Traditional Water Management Systems of India

Long before modern engineering solutions, India developed sophisticated water management systems that have sustained communities for centuri...

बाढ़-सूखे के चक्र में फंसा बिहार: समाधान कब?

बाढ़-सूखे के चक्र में फंसा बिहार: समाधान कब?

बाढ़ आती रहेगी, सूखा पड़ता रहेगा और हाहाकार होता रहेगा।कुछ दिन पहले बाढ के मसले पर मैंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार लिखे थे। अब इस समस्या ...

Updates

सबस्क्राइब करें

जल पर संकट सम्पूर्ण मानव प्रजाति, वर्षों पुरानी सभ्यता एवं संस्कृति पर भी एक विकट संकट है. जल संकट की समस्या को लेकर विभिन्न प्रकृति प्रेमी, पर्यावरणविद एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता समस्याओं की जड़ तक जाकर उनके उचित समाधानों को खोजने और ज़मीनी स्तर पर उनके क्रियान्वन को दस्तावेज़ित करने का प्रयास इस पोर्टल के माध्यम से कर रहे हैं. कृपया हमसें जुड़े एवं प्रासंगिक अपडेट प्राप्त करने हेतु अपना नाम और ईमेल भरें. 

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy