पानी की कहानी
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क करें

कोसी नदी अपडेट - अस्थिर सरकार-राजनीतिक महत्वाकांक्षा, बाढ़ राहत पर सवाल-राज्य की स्थिति

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra Dr Dinesh kumar Mishra
  • May-08-2022

बिहार में बाढ़-सूखा-अकाल -1971


अस्थिर सरकार-राजनीतिक महत्वाकांक्षा, बाढ़ राहत पर सवाल-राज्य की स्थिति। द इंडियन नेशन - पटना का सम्पादकीय-4अगस्त, 1971

1971 की इस बाढ़ के दौरान जहाँ लगभग पूरे उत्तर बिहार में इतनी तबाही मची हुई थी, वही एक राजनीतिक ड्रामा भी राज्य में चल रहा था। 2 जून के दिन राज्य में सरदार हरिहर सिंह की सरकार का पतन हो गया और भोला पासवान शास्त्री नये मुख्यमंत्री बने (भोला पासवान शास्त्री 2 मार्च, 1968 तथा 2 जून, 1971 के बीच तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके थे)।

राज्य में बाढ़ से राहत के लिये संसाधन जुटाने के लिहाज से बहुत से मंत्री दिल्ली की यात्रा कर रहे थे। जाहिर तौर पर इनका उद्देश्य संसाधनों का जुगाड़ करना था लेकिन अन्दरूनी चाहत यह थी कि नये मंत्रिमंडल में उनके अपने आदमियों को जगह मिल जाये। उस समय इंदिरा गाँधी प्रधानमंत्री थी और इस तरह की सिफारिश पहुँचाने वाले लोगों को वह याद दिलाती थी कि इस समय बिहार की स्थिति बाढ़ की वजह से ठीक नहीं है इसलिये नये मंत्री उन परिस्थितियों का कैसे सामना कर पायेंगे, यह प्रश्न बना हुआ था।

नए मंत्रियों की नियुक्ति को राज्य और केंद्र सरकार को बाढ़ के बहाने टालने का रास्ता मिल रहा था। बिहार में मंत्रिमंडल का गठन अगर सहज रहा होता तो प्रधानमंत्री इस प्रक्रिया को टालती नहीं। मंत्रियों का अपनी जिम्मेवारी के साथ इस अभूतपूर्व बाढ़ के समय पद पर रहना प्रशासन के लिये लाभदायक ही होता लेकिन पारस्परिक अन्तर्विरोधों के कारण सरकार गिरती नहीं तो सत्ताधारी पार्टी की आपसी ख़राश तो निश्चित रूप से खुल कर सामने आ जाती। शायद इसलिये प्रधानमंत्री ने बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार टाल दिया।

इंडियन नेशन-पटना अपने 4 अगस्त के सम्पादकीय में A Calamity (एक विपदा) शीर्षक से लिखता है,

"इसका यह मतलब यह हरगिज़ नहीं है कि बिहार में बाढ़ ने ऐसी परिस्थिति की सृष्टि नहीं की है जिसमें एक पूर्णकालिक मंत्री की आवश्यकता न हो। पिछले 10 वर्षों में ऐसा कभी भी नहीं हुआ कि राज्य में एक करोड़ लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हों और उत्तर तथा दक्षिण बिहार मिला कर के जमीन का अधिकांश भाग प्रभावित हो गया हो जिससे प्रलय का दृश्य दिखाई पड़ता है। उत्तर बिहार की नदियाँ तो अभी भी उफन रही है, पानी भी बरस ही रहा है और यह कोई नहीं जानता कि राज्य के भविष्य में क्या लिखा हुआ है। किसान धान की फसल की उम्मीद से पूरी तरह मायूस हो चुके हैं। जमीन को सूखने में हफ्तों का समय लग जायेगा। रबी की फसल पहले ही बरबाद हो चुकी है और जो कुछ भी अनाज लोगों ने अपनी झोपड़ियों में बचा कर रखा था वह इस बाढ़ में बह गया था। यदि केंद्र सरकार तथा दूसरी संस्थाएं मदद के हाथ आगे नहीं बढ़ाती हैं तब राज्य में अकाल अवश्यम्भावी है। यहाँ की जो स्थिति है वह 1967 के सूखे से बदतर है। हमारी राय में बिहार सरकार ने इस विपत्ति के परिमाण को हल्का कर के देखा है और इसकी क्षति को केवल 18 करोड़ रुपये ही बताया है।

असली सवाल यह है कि बिहार सरकार इस बाढ़ की स्थिति का मुकाबला, चाहे वह अपने संसाधनों से हो या केंद्र से मिले हुए पैसे से हो, किस तरह से करने जा रही है? हम समझते हैं कि इस काम में बाहर से भी संस्थाएं काम करने के लिये आ जायेंगी अगर राज्य सरकार उनको सही तरीके से समझा बुझा कर के राजी कर ले। इस बात से तो किसी को भी ऐतराज नहीं होगा कि पहला काम तो यह है कि इस समय जो लोग डूब जाने की स्थिति में हैं उन बाढ़ पीड़ितों को तुरन्त बचाया जाए और उनके आश्रय, भोजन तथा दवा-दारू का इन्तजाम किया जाये। हमें यह बात बहुत व्यथित करती है कि जो लोग छतों या पेड़ों के ऊपर टंगे हुए थे और उनको बचाने के लिये नावों की जरूरत थी वह नावे उनको नहीं भेजी गईं।

बहुत से लोग तो यूं ही मर जाएंगे अगर उनको सुरक्षित निकालने और उन्हें राहत देने में बेजा समय लग जाये। जब बाढ़ का प्रकोप घटेगा तब उस समय लोगों के स्वास्थ की समस्या और साफ-सफाई का मसला उठेगा। यहाँ मिल रही रिपोर्टों के अनुसार शाहाबाद जिले में एक गाँव में हैजे की बीमारी का सूत्रपात हो गया है और एक व्यक्ति के मारे जाने की भी खबर है। अगर इसको रोका नहीं गया तो अन्य क्षेत्रों में भी यह बीमारी महामारी के तौर पर पूरे राज्य में फैल सकती है और तब बाढ़ प्रभावित और गैर-बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भेद मिट जायेगा। हम जानते हैं कि सरकार के पास एक विभाग है जो यह जानता है कि बाढ़ से कैसे निपटा जाय। परन्तु क्या वह विभाग यह भी जानता है कि प्रलय से कैसे निपटा जाता है?

सिर्फ रिलीफ बाँट कर सरकार बाढ़ की समस्या का समाधान नहीं कर सकती है। असली काम तो राज्य की ध्वस्त आर्थिक व्यवस्था को वापस ढर्रे पर लाना है। इसका मतलब है कि किसानों को वह हर सम्भव सहायता देना होगा कि वह सब्जियाँ उगा सकें, अगहनी और रबी के बीच में कोई दूसरी फसल उगा सकें। अगर सरकार मदद करें तो बहुत सी जगहों पर अभी भी अगहनी फसल बचाई जा सकती है। जहाँ धान रोपा जा चुका है और जल-जमाव भी बहुत नहीं है। जिस बात पर हम जोर देना चाहते हैं वह यह है कि सरकार किसानों को खुद अपने पैरों पर खड़ा होने की‌ ताकत हासिल करने में मदद करें। किसी में मुफ्त राहत पर निर्भर रहने की आदत डालना राज्य के हित में अच्छा नहीं होगा। बहुत सी सड़कें टूट फूट गयी हैं और उनकी मरम्मत बिना कोई देर किये हुए करनी पड़ेगी। इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार आयेगा और सुरक्षा की भावना भी बढ़ेगी। हमें यह याद रखना होगा कि बिहार में बाढ़ ऐसे समय में आयी है जबकि देश के पूर्वी हिस्से पर युद्ध के बादल छाने लगे हैं।

(A Calamity, Ed, The Indian Nation-Patna, 4th August, 1971)


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • पानी की कहानी - वर्ल्ड वाटर डे विशेष : भूजल संरक्षण है आवश्यक

  • पानी की कहानी - गंगा में रोजाना डंप किया जा रहा है 280 करोड़ लीटर अपशिष्ट, नियमों का उल्लंघन कर रही 190 औद्योगिक इकाइयों को केंद्र सरकार ने किया बंद

  • आदि बद्रीबांध निर्माण को लेकर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में हुआ समझौता - सरस्वती को मिलेगा पुनर्जीवन

  • Raman River Rejuvenation Model

  • पानी की कहानी - क्रिसमस डे के मौके पर मोहम्मदी क्षेत्र में विवेकानंद घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

  • हसदेव अरण्य कोयला खनन - उद्योग, आर्थिक विकास आवश्यक लेकिन क्या जीवनदायक जंगल, साफ पानी, ताजी हवा जरूरी नहीं

  • पानी की कहानी - नीम नदी को पुनर्जीवन देने के भागीरथ प्रयास हुए शुरू

  • पानी की कहानी - नर्मदा निर्मलता से जुड़े कुछ विचारणीय सुझाव

  • पानी की कहानी - हिंडन नदी : एक परिचय

  • Exhibition and Workshop on Urban Water System in Gurgaon: Pathways to Sustainable Transformation Event

  • नेशनल वाटर कांफ्रेंस एवं "रजत की बूँदें" नेशनल अवार्ड ऑनलाइन वेबिनार 26 जुलाई 2020 Event

  • पानी की कहानी - लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए जारी है यमुना नदी से अवैध खनन

  • Acute Encephalitis Syndrome Reduction through Promotion of Environmental Sanitation and Safe Drinking Water Practices

  • पचनदा बांध परियोजना - डैम प्रोजेक्ट पूरा होने से बीहड़ांचल को मिलेगा धार्मिक महत्त्व, बनेगा पर्यटन केंद्र

  • पानी की कहानी - हिंडन को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एनजीटी ने शुरू किये प्रयास, पर्यावरण विशेषज्ञों ने जन सहभागिता को बताया अहम

  • मनियारी नदी - शहर भर के कचरे का डंपिंग स्टेशन बनती एक सदानीरा नदी की कहानी

  • पानी की कहानी - कचरा डंपिंग ने भूगर्भीय जल को बना दिया विषैला, सरकार को नियम बनाने में लग गए 49 साल

  • खारुन नदी - जहरीली होती जा रही है रायपुर की जीवन रेखा खारुन नदी, समय रहते संरक्षण जरुरी

  • पहुज नदी - धीरे धीरे मर रही एक प्राचीन नदी की कहानी

  • कंडवा नदी – समाज और प्रशासन की अवहेलना झेल रही कंडवा की कब बदलेगी तस्वीर?

  • उल्ल नदी - औद्योगिक प्रदूषण, सीवेज और अवैध अतिक्रमण से जूझ रही है शारदा की यह सहायक

  • कठिना नदी - विभिन्न स्थानों पर सूख गयी है गोमती की यह प्रमुख सहायक

  • पानी की कहानी - बिहार जल प्रदूषण के बीच हर घर शुद्ध जल के सरकारी दावों की योजना

  • अरवरी नदी - सामुदायिक संकल्पों से पुनर्जीवित हुयी एक मृत नदी की कहानी

  • पानी की कहानी - गंगा संरक्षण आवश्यक, फिर गंगा बेसिन की सहायकों, जलाशयों, भूगर्भीय जल स्त्रोतों की अनदेखी क्यों?

  • पानी की कहानी - अटल भूजल योजना के जरिये घर घर पानी पहुँचाने का मोदी सरकार का मिशन

  • पानी की कहानी - गाज़ियबाद में हिंडन को स्वच्छ करने का अभियान, नालों के पानी को साफ़ करने के लिए बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट

  • दाहा नदी - लुप्त होने की कगार पर है सीवान जिले की जीवनरेखा, संरक्षण के प्रयास जरुरी

  • फल्गु नदी - अतिक्रमण और प्रदूषण की मार झेल रही है आस्था की प्रतीक रही फल्गु नदी

  • भैंसी नदी - विगत एक दशक से सूखी पड़ी है गोमती की यह सहायक

  • प्रदूषण कर रहा है हमारे वायु, आहार और जल को विषाक्त - माइक्रोफारेस्ट बनाकर धरती को दे सकते हैं पुनर्जीवन

  • पानी की कहानी - मर रही हैं हमारी बारहमासी नदियां, पारिस्थितिक और सांस्कृतिक संवर्धन जरुरी

  • प्राकृतिक जल स्त्रोतों के लिए धीमा जहर है प्लास्टिक – समय रहते बचाव जरुरी

  • पानी की कहानी - गाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर और सहारनपुर जिले बना रहे हैं हिंडन को बीमार

  • पानी की कहानी- मानक से अधिक हो रहा कीटनाशक का इस्तेमाल, नाले के जहरीले पानी से 25 भैंसो की मौत

  • पानी की कहानी- यमुना के पश्चिमी तट के बाद पूर्वी तट का होगा सौन्दर्यीकरण

  • पानी की कहानी - गायब हो रहा है गोमुख ग्लेशियर, खतरे में गंगा का अस्तित्व

  • पानी की कहानी - मनरेगा फंड से होगा नदियों का पुनर्रूद्धार

  • गगास नदी

  • विनोद नदी

  • दामोदर नदी

  • सबरी नदी

  • हसदो नदी

  • तवा नदी

  • ताम्रपर्णी नदी

  • सुवर्णरेखा नदी

  • इन्द्रावती नदी

  • ब्रह्मपुत्र नद - संस्कृति और सभ्यता का संगम

जानकारी

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.

  • Terms
  • Privacy