पानी की कहानी
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क करें

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1963 में पहली बार कमला नदी तटबन्ध का काटा जाना

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra Dr Dinesh kumar Mishra
  • October-18-2021
-

1963 - जब पहली बार कमला नदी का नवनिर्मित तटबन्ध मधेपुर प्रखंड, जिला दरभंगा में 2 अगस्त के दिन स्थानीय लोगों द्वारा काटा गया।


बिहार की बाढ़ और सुखाड़ का इतिहास लिखते समय हमने समाचार पत्रों में बहुचर्चित इस घटना की जानकारी एक प्रत्यक्षदर्शी श्री राम खेलावन मण्डल (आयु 73 वर्ष), ग्राम प्रसाद टोले खैरी, प्रखंड मधेपुर, (तब जिला दरभंगा) से ली। उन्होनें जो कुछ हमें बताया उसे हम नीचे उद्धृत कर रहे हैं।


1963 में कमला का बाँध जो यहाँ काटा गया था, उस समय मैं 11वीं कक्षा में जवाहर उच्च विद्यालय, मधेपुर में पढ़ता था। हमारा स्कूल हमारे गाँव से कोई चार-पाँच किलोमीटर होगा। हमारे स्कूल में भी उस साल तीन फुट पानी भर गया था। हुआ यह था कि कमला नदी पर तटबन्ध बन जाने से गेहुमाँ नदी, जो कमला में आकर मिलती थी, का मुहाना बन्द हो गया था और उसका पानी अगल-बगल और पीछे की ओर फैलने लगा था, जिसकी चपेट में बहुत से गाँव आ गये थे और वहाँ भीषण जल-जमाव हो गया था। धान की फसल भी डूब गयी थी। तब आसपास के पचही, प्रसाद, खजुरा, खैरी, फैटकी, उमरी और बलिया गाँव के लोगों ने आपस में मिल कर तय किया कि कमला के तटबन्ध को काट दिया जाये तो यह पानी निकल जायेगा और इन गाँवों के लोगों के सहयोग से इस बाँध को काटा गया था।

जब यह तटबन्ध बन रहा था तभी यहाँ के चार्ज में जो इंजीनियर था, वह यहाँ के गाँव के लोगों से कहता था कि आप लोग इस बाँध के निर्माण का विरोध कीजिये। यह बाँध नहीं होना चाहिये। बाँध बनने के बाद कमला नदी की पेटी ऊपर उठेगी, पानी का लेवल बढ़ जायेगा और आपकी जमीन नीचे चली जायेगी। कमला यहाँ देने के लिये आयी है, लेने के लिये नहीं आयी। उस समय आप लोग परेशान हो जाइयेगा। उस समय तो उनकी सलाह किसी ने नहीं मानी मगर यह परेशानी 1963 में सचमुच यह हुआ और बाँध को पानी की निकासी के लिये काटना ही पड़ा।

बाद में प्रशासन ने उस इलाके को घेर कर पुलिस लगा कर बाँध को बंधवा दिया था। तब इसका विरोध गाँव वाले नहीं कर पाये क्योंकि प्रशासन और पुलिस से तो सब डरते ही थे। उस समय तटबन्ध मेँ फाटक नहीं बना था, वह बाद में बना। बाँध काटने का नेतृत्व श्यामानन्द झा कर रहे थे और इसके पीछे उनके चाचा हक्कर झा लगे हुए थे। उनका परिवार हमारे ही गाँव का था। बाँध जब काट दिया गया तो 50-60 लोगों के खिलाफ नामजद एफ.आई.आर. थाने में की गयी और हजार-पाँच सौ अज्ञात लोगों का हवाला भी इस रिपोर्ट में दिया गया था।

उस समय हमारे यहाँ के मुखिया जमीर अहमद कुरेशी हुआ करते थे। वह एकदम ठोस आदमी थे और उन्होंने बाँध काटने वालों की जमानत अपने प्रभाव से करवा ली थी। थाना-पुलिस सब हुआ था लेकिन कोई जेल नहीं गया। हमारे गाँव प्रसाद के ही जानकी नन्दन सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे जो बाद में विधायक और मंत्री भी बने। वह भी बहुत प्रभावशाली थे और उनकी वजह से हम लोगों को थोड़ी सहूलियत हो गयी थी। उसके बाद अगर कभी बाँध कहीं टूट जाये तो यहाँ विभाग अपनी जान बचाने के लिये कुछ लोगों पर एहतियातन एफ.आई.आर. करवा दिया करता था कि बाँध टूटा नहीं है, लोगों ने काट दिया है।

बाँध जब काट दिया तो गेहुमां का पानी कमला में होता हुआ चला गया। हम लोगों की धान की फसल का उस साल नुकसान हो गया था क्योंकि गेहुमाँ के पानी के लम्बे समय तक बाहर रह जाने के कारण फसल डूब गयी थी मगर उसके पानी के साथ खेतों में जो नयी मिट्टी पड़ गयी थी तो रब्बी की बहुत अच्छी खेती उस साल बिना खाद पानी के हुई थी और बाँध काट देने के बाद पानी भी सूख गया था। रब्बी की सफलता से बहुत से लोग, जो खेती नहीं करते थे, वह भी किसान बन गये थे। हमारे यहाँ से तो बाँध काट देने के बाद जल-जमाव घट गया लेकिन वह बगल के भगवानपुर पर चोट करने लगा।

वहाँ के लोगों ने भी कई साल तक इसे बर्दाश्त किया पर बाद में उन लोगों ने भी बाँध को काटा। "नवटोल, झंझारपुर, गंगापुर, बेलही, गुणाकरपुर, खैरी, फैटकी, भगवानपुर" आदि में यह बाँध टूट चुका है या काटा जा चुका है। बाँध जब टूट जाता है तो बाहर की कंट्रीसाइड की जमीन को नदी की मिट्टी/बालू से पाट देता है और वह ऊँची हो जाती है। तब बाढ़ का पानी दूसरे गाँव का रास्ता पकड़ता है। पानी रास्ता तो खोज ही लेता है पर उसका इलाका बदल जाता है।

अभी हालत यह है कि बाँध अगर टूटेगा तो नदी का पानी हमारे गाँव में आयेगा लेकिन यहाँ मिट्टी भर जाने से दूसरी ओर चला जायेगा। साथ ही बाहर का पानी अब कमला में नहीं जायेगा क्योंकि उसकी पेटी ऊपर उठ गयी है।

अनिश्चितता का यह दौर अब हमारी आदत बन चुकी है।

श्री राम खेलावन मंडल

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • पानी की कहानी - क्रिसमस डे के मौके पर मोहम्मदी क्षेत्र में विवेकानंद घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

  • हसदेव अरण्य कोयला खनन - उद्योग, आर्थिक विकास आवश्यक लेकिन क्या जीवनदायक जंगल, साफ पानी, ताजी हवा जरूरी नहीं

  • पानी की कहानी - नीम नदी को पुनर्जीवन देने के भागीरथ प्रयास हुए शुरू

  • पानी की कहानी - नर्मदा निर्मलता से जुड़े कुछ विचारणीय सुझाव

  • पानी की कहानी - हिंडन नदी : एक परिचय

  • Exhibition and Workshop on Urban Water System in Gurgaon: Pathways to Sustainable Transformation Event

  • नेशनल वाटर कांफ्रेंस एवं "रजत की बूँदें" नेशनल अवार्ड ऑनलाइन वेबिनार 26 जुलाई 2020 Event

  • पानी की कहानी - लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए जारी है यमुना नदी से अवैध खनन

  • Acute Encephalitis Syndrome Reduction through Promotion of Environmental Sanitation and Safe Drinking Water Practices

  • पचनदा बांध परियोजना - डैम प्रोजेक्ट पूरा होने से बीहड़ांचल को मिलेगा धार्मिक महत्त्व, बनेगा पर्यटन केंद्र

  • पानी की कहानी - हिंडन को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एनजीटी ने शुरू किये प्रयास, पर्यावरण विशेषज्ञों ने जन सहभागिता को बताया अहम

  • मनियारी नदी - शहर भर के कचरे का डंपिंग स्टेशन बनती एक सदानीरा नदी की कहानी

  • पानी की कहानी - कचरा डंपिंग ने भूगर्भीय जल को बना दिया विषैला, सरकार को नियम बनाने में लग गए 49 साल

  • खारुन नदी - जहरीली होती जा रही है रायपुर की जीवन रेखा खारुन नदी, समय रहते संरक्षण जरुरी

  • पहुज नदी - धीरे धीरे मर रही एक प्राचीन नदी की कहानी

  • कंडवा नदी – समाज और प्रशासन की अवहेलना झेल रही कंडवा की कब बदलेगी तस्वीर?

  • उल्ल नदी - औद्योगिक प्रदूषण, सीवेज और अवैध अतिक्रमण से जूझ रही है शारदा की यह सहायक

  • कठिना नदी - विभिन्न स्थानों पर सूख गयी है गोमती की यह प्रमुख सहायक

  • पानी की कहानी - बिहार जल प्रदूषण के बीच हर घर शुद्ध जल के सरकारी दावों की योजना

  • अरवरी नदी - सामुदायिक संकल्पों से पुनर्जीवित हुयी एक मृत नदी की कहानी

  • पानी की कहानी - गंगा संरक्षण आवश्यक, फिर गंगा बेसिन की सहायकों, जलाशयों, भूगर्भीय जल स्त्रोतों की अनदेखी क्यों?

  • पानी की कहानी - अटल भूजल योजना के जरिये घर घर पानी पहुँचाने का मोदी सरकार का मिशन

  • पानी की कहानी - गाज़ियबाद में हिंडन को स्वच्छ करने का अभियान, नालों के पानी को साफ़ करने के लिए बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट

  • दाहा नदी - लुप्त होने की कगार पर है सीवान जिले की जीवनरेखा, संरक्षण के प्रयास जरुरी

  • फल्गु नदी - अतिक्रमण और प्रदूषण की मार झेल रही है आस्था की प्रतीक रही फल्गु नदी

  • भैंसी नदी - विगत एक दशक से सूखी पड़ी है गोमती की यह सहायक

  • प्रदूषण कर रहा है हमारे वायु, आहार और जल को विषाक्त - माइक्रोफारेस्ट बनाकर धरती को दे सकते हैं पुनर्जीवन

  • पानी की कहानी - मर रही हैं हमारी बारहमासी नदियां, पारिस्थितिक और सांस्कृतिक संवर्धन जरुरी

  • प्राकृतिक जल स्त्रोतों के लिए धीमा जहर है प्लास्टिक – समय रहते बचाव जरुरी

  • पानी की कहानी - गाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर और सहारनपुर जिले बना रहे हैं हिंडन को बीमार

  • पानी की कहानी- मानक से अधिक हो रहा कीटनाशक का इस्तेमाल, नाले के जहरीले पानी से 25 भैंसो की मौत

  • पानी की कहानी- यमुना के पश्चिमी तट के बाद पूर्वी तट का होगा सौन्दर्यीकरण

  • पानी की कहानी - गायब हो रहा है गोमुख ग्लेशियर, खतरे में गंगा का अस्तित्व

  • पानी की कहानी - मनरेगा फंड से होगा नदियों का पुनर्रूद्धार

  • गगास नदी

  • विनोद नदी

  • दामोदर नदी

  • सबरी नदी

  • हसदो नदी

  • तवा नदी

  • ताम्रपर्णी नदी

  • सुवर्णरेखा नदी

  • इन्द्रावती नदी

  • ब्रह्मपुत्र नदी

  • बाणगंगा नदी

  • भीमा नदी

  • लूनी नदी

  • पेन्नार नदी

जानकारी

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.

  • Terms
  • Privacy