पानी की कहानी
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क करें

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री फूलेश्वर पासवान से हुई चर्चा के अंश

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra Dr Dinesh kumar Mishra
  • February-20-2022
-

(बिहार बाढ़-सूखा-अकाल)


श्री फूलेश्वर पासवान, ग्राम-अनुमंडल मझौल, जिला बेगूसराय से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश..

फूलेश्वर पासवान जी (70) बताते हैं कि हमारे गाँव से आधा कोस पश्चिम मेहरा शाहपुर गाँव से होकर बूढ़ी गंडक नदी आती है और पबड़ा, कारीचक, सिउरी और पहसारा की ओर निकल जाती है। आधा गाँव इस नदी के पश्चिम में है और आगे चल कर यह नदी दक्षिण की ओर से बहती हुई आगे बढ़ जाती है। गाँव के उत्तर में काबर ताल है और वहीं जयमंगला गढ़ का प्रसिद्ध मन्दिर है जो पाल वंश के समय से है। वहीं एक मन्दिर और है जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। हम लोगों के बचपन के समय कहा जाता था कि इस काबर ताल की परिधि 14 कोस की है। यह ताल गढ़पुरा, सकरवासा, नारायणपुर, बिक्रमपुर, पहसारा तक फैला हुआ था। ताल तो 1953-54 से ही सूखने लगा था क्योंकि उसके पानी को बूढ़ी गंडक में गिराने का कार्यक्रम तभी से शुरू कर दिया गया था।

पहले इस ताल को सहनी (मछुआरा जाति) लोग देखते थे पर पानी की निकासी करने वाली नहर बन जाने के बाद इसमें खेती होने लगी और मोटे किस्म का देसरिया, बरोगर, कसहन, सिंगरा, पनझाली आदि जैसे धान इसमें लगाये जाने लगे जो गहरे पानी में होते थे और उसकी कटनी नाव पर बैठ कर होती थी। निकासी की नहर बन जाने के बाद फसल पद्धति में गुणात्मक परिवर्तन आया। ताल का पानी अब पहले जितना नहीं रह पाता था। पिछले दो साल से काबर ताल में पर्याप्त मायत्र में पानी है और अब खेती में कठिनाई हो रही है।

आजकल काबर ताल और जयमंगला गढ़ के बीच का फासला 200 मीटर का बचा होगा। इस साल अगर बारिश का पानी उसमें आ गया हो तो अलग बात है वरना अब वह सूखा ही रहता है और अब वहाँ धान नहीं होता है, गेहूँ होता है। ताल को नहर द्वारा जोड़ने का सीधा असर सहनी लोगों पर पडा जो बेरोजगार हो गये। फिर धान भी चला गया और अब रब्बी पर यहाँ के लोगों का जीवन चलता है। वह भी कभी हुई कभी नहीं हुई। काम की खोज में बाहर जाना तभी से शुरू हो गया था जबसे नहर द्वारा पानी की निकासी शुरू हुई।


1965 में हमारे गाँव में एक बड़ी ही हृदय विदारक घटना हुई थी। गाँव में एक बड़े आदमी की जमीन थी जो कि हम लोगों के पासवान टोले से लगती थी। उस जमीन में एक कुआं था जो हमारे टोले और उनके टोले दोनों के काम आता था। उस जमीन के एक बहुत छोटे से भाग पर, कोई 7-8 धुर जमीन, हमारी जात के एक आदमी की पड़ती थी। उस जमीन पर एक ही घर हम लोगों का था। इस घर और ज़मीन को लेकर आपस में कुछ तनातनी हुई और 1965 की राम नवमी के दिन ही उस अकेले घर के साथ-साथ छत्तीस घरों में दबंग लोगों ने आग लगा दी और एक लड़का राम बिलास पासवान जो हमारी ही उम्र का था उसके पेट में भाला भोंक दिया और वह मर गया।

उस आग का असर यह हुआ कि हम लोगों के सैंतीस घर उस आग में जल गये। हमारे ही गाँव के एक बड़े समाजवादी नेता एम.एल.ए. भी थे और हम सभी लोगों के नेता थे। जहाँ आग लगी वहाँ से उनका घर केवल डेढ़ सौ मीटर पर घर रहा होगा मगर वो हम लोगों का हाल तक पूछने नहीं आये। हो सकता है उनके ऊपर बाकी ग्रामीणों का कुछ दबाव रहा हो। मुकद्दमा हुआ मगर वह गलत दायर हुआ। जिसका घर जला वह मुद्दई नहीं बनाया गया और न ही जिसके घर का आदमी मरा वह मुद्दई बनाया गया। इसी सब के चलते मुकद्दमा कमज़ोर पड़ गया। हमें कोई मुआवजा नहीं मिला या यूँ कहिये कि मिलने नहीं दिया गया। मुकद्दमा तो लम्बे समय चला और इस बीच सबके घर बन गये। वैसे भी उस समय घर तो बाँस और फूस के ही बनते थे। इसलिये कोई ख़ास दिक्कत नहीं हुई। इस आगजनी को सब लोगों ने देखा मगर मदद किसी ने नहीं की। उसके बाद से हालात कभी सुधरे नहीं।

हमारे दूर के रिश्ते की एक बहन का लड़का यहीं बाज़ार में किताब, कॉपी की दुकान करता था, उसको 2008 में पुस्तकालय चौक पर गोली मार दी गयी जबकि उसकी कोई गलती रही हो यह हमें नहीं मालूम। कमज़ोर लोगों को बड़े लोग आगे बढ़ते हुए देखना नहीं चाहते हैं, शायद यही वजह रही होगी।

श्री फूलेश्वर पासवान


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • आदि बद्रीबांध निर्माण को लेकर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में हुआ समझौता - सरस्वती को मिलेगा पुनर्जीवन

  • Raman River Rejuvenation Model

  • पानी की कहानी - क्रिसमस डे के मौके पर मोहम्मदी क्षेत्र में विवेकानंद घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

  • हसदेव अरण्य कोयला खनन - उद्योग, आर्थिक विकास आवश्यक लेकिन क्या जीवनदायक जंगल, साफ पानी, ताजी हवा जरूरी नहीं

  • पानी की कहानी - नीम नदी को पुनर्जीवन देने के भागीरथ प्रयास हुए शुरू

  • पानी की कहानी - नर्मदा निर्मलता से जुड़े कुछ विचारणीय सुझाव

  • पानी की कहानी - हिंडन नदी : एक परिचय

  • Exhibition and Workshop on Urban Water System in Gurgaon: Pathways to Sustainable Transformation Event

  • नेशनल वाटर कांफ्रेंस एवं "रजत की बूँदें" नेशनल अवार्ड ऑनलाइन वेबिनार 26 जुलाई 2020 Event

  • पानी की कहानी - लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए जारी है यमुना नदी से अवैध खनन

  • Acute Encephalitis Syndrome Reduction through Promotion of Environmental Sanitation and Safe Drinking Water Practices

  • पचनदा बांध परियोजना - डैम प्रोजेक्ट पूरा होने से बीहड़ांचल को मिलेगा धार्मिक महत्त्व, बनेगा पर्यटन केंद्र

  • पानी की कहानी - हिंडन को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एनजीटी ने शुरू किये प्रयास, पर्यावरण विशेषज्ञों ने जन सहभागिता को बताया अहम

  • मनियारी नदी - शहर भर के कचरे का डंपिंग स्टेशन बनती एक सदानीरा नदी की कहानी

  • पानी की कहानी - कचरा डंपिंग ने भूगर्भीय जल को बना दिया विषैला, सरकार को नियम बनाने में लग गए 49 साल

  • खारुन नदी - जहरीली होती जा रही है रायपुर की जीवन रेखा खारुन नदी, समय रहते संरक्षण जरुरी

  • पहुज नदी - धीरे धीरे मर रही एक प्राचीन नदी की कहानी

  • कंडवा नदी – समाज और प्रशासन की अवहेलना झेल रही कंडवा की कब बदलेगी तस्वीर?

  • उल्ल नदी - औद्योगिक प्रदूषण, सीवेज और अवैध अतिक्रमण से जूझ रही है शारदा की यह सहायक

  • कठिना नदी - विभिन्न स्थानों पर सूख गयी है गोमती की यह प्रमुख सहायक

  • पानी की कहानी - बिहार जल प्रदूषण के बीच हर घर शुद्ध जल के सरकारी दावों की योजना

  • अरवरी नदी - सामुदायिक संकल्पों से पुनर्जीवित हुयी एक मृत नदी की कहानी

  • पानी की कहानी - गंगा संरक्षण आवश्यक, फिर गंगा बेसिन की सहायकों, जलाशयों, भूगर्भीय जल स्त्रोतों की अनदेखी क्यों?

  • पानी की कहानी - अटल भूजल योजना के जरिये घर घर पानी पहुँचाने का मोदी सरकार का मिशन

  • पानी की कहानी - गाज़ियबाद में हिंडन को स्वच्छ करने का अभियान, नालों के पानी को साफ़ करने के लिए बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट

  • दाहा नदी - लुप्त होने की कगार पर है सीवान जिले की जीवनरेखा, संरक्षण के प्रयास जरुरी

  • फल्गु नदी - अतिक्रमण और प्रदूषण की मार झेल रही है आस्था की प्रतीक रही फल्गु नदी

  • भैंसी नदी - विगत एक दशक से सूखी पड़ी है गोमती की यह सहायक

  • प्रदूषण कर रहा है हमारे वायु, आहार और जल को विषाक्त - माइक्रोफारेस्ट बनाकर धरती को दे सकते हैं पुनर्जीवन

  • पानी की कहानी - मर रही हैं हमारी बारहमासी नदियां, पारिस्थितिक और सांस्कृतिक संवर्धन जरुरी

  • प्राकृतिक जल स्त्रोतों के लिए धीमा जहर है प्लास्टिक – समय रहते बचाव जरुरी

  • पानी की कहानी - गाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर और सहारनपुर जिले बना रहे हैं हिंडन को बीमार

  • पानी की कहानी- मानक से अधिक हो रहा कीटनाशक का इस्तेमाल, नाले के जहरीले पानी से 25 भैंसो की मौत

  • पानी की कहानी- यमुना के पश्चिमी तट के बाद पूर्वी तट का होगा सौन्दर्यीकरण

  • पानी की कहानी - गायब हो रहा है गोमुख ग्लेशियर, खतरे में गंगा का अस्तित्व

  • पानी की कहानी - मनरेगा फंड से होगा नदियों का पुनर्रूद्धार

  • गगास नदी

  • विनोद नदी

  • दामोदर नदी

  • सबरी नदी

  • हसदो नदी

  • तवा नदी

  • ताम्रपर्णी नदी

  • सुवर्णरेखा नदी

  • इन्द्रावती नदी

  • ब्रह्मपुत्र नदी

  • बाणगंगा नदी

  • भीमा नदी

जानकारी

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.

  • Terms
  • Privacy