पानी की कहानी
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क करें

ईस्ट काली रिवर वाटरकीपर - उत्तर प्रदेश में भी बनेगी नदी नीति : नीर फाउंडेशन ने तैयार किया नदी नीति का मसौदा

  • By
  • Raman Kant Raman Kant
  • September-14-2018

उत्तर प्रदेश में नदियों की बदहाली को देखते हुए नीर फाउंडेशन द्वारा नदियों की राज्य नीति बनाने की पहल की गई है। इसके लिए संगठन द्वारा पहले ही देशभर के विषय विशेषज्ञों के साथ बैठकर उत्तर प्रदेश की नदी नीति का प्रारूप तैयार किया जा चुका है, जिसको कि मेरठ घोषणा पत्र का नाम दिया गया है। नदी नीति का यह प्रारूप कल उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिंह को सौंप दिया गया है। श्री धर्मपाल सिंह ने इसके लिए सकारात्मक पहल करने के लिए कहा है।

नीर फाउंडेशन पिछले दस वर्षों से नदियों की बेहतरी के लिए कार्य कर रहा है। इसमें हिण्डन, कृष्णी, काली पश्चिमी, काली पूर्वी, धमोला, पांवधोई, नागदेई, बूढ़ी गंगा व अन्य छोटी-छोटी नदियां शामिल हैं। नदियों के समक्ष उनमें बढ़ते प्रदूषण, पानी की कमी तथा अतिक्रमण जैसी समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। इसमें सबसे अधिक प्रभावित छोटी व बरसाती नदियां हुई हैं। बरसाती नदियों में जहां पानी का अभाव हो गया है, वहीं ये नदियों एक गंदा नाला बनकर रह गई हैं। छोट कस्बों/शहरों का घरेलू बहिस्राव तथा उद्योगों का तरल गैर-शोधित कचरा ही इन नदियों में बह रहा है। पानी के अभाव में यह नदियां सिकुड़ भी गई हैं, जिस कारण से इनके बेसिन पर अवैध अतिक्रमण करके इनको और अधिक संकरा बना दिया गया है।

आज से करीब चार-पांच दशक पहले जब ये नदियां बहती थी. उस समय भूजल का स्तर काफी ऊंचा था। बरसात भी अधिक होती थी, यही कारण था कि ये नदियां चौये के पानी (जमीन के नीचे से स्वतः पानी निकलना) से बहती रहती थी। भूजल के अत्यधिक दोहन व कम बरसात के चलते इन नदियों में मात्र चंद दिनों के लिए ही पानी रहता है। इसके अतिरिक्त अन्य दिनों में इनमें प्रदूषित पानी ही बहता है।

इन छोटी नदियों के प्रदूषित होने से गंगा-यमुना जैसी बड़ी नदियां भी बदहाल हो गई हैं। इनके प्रदूषण का असर से जहां भूजल प्रदूषित हुआ है, वहीं इनके किनारे बसे गांवों/कस्बों व शहरों में जल-जनित जानलेवा बीमारियां पनप रही हैं। किनारे बसे गांवों की कृषि मिट्टी तथा खादान्नों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

नदियों की उपरोक्त समस्याओं को देखते हुए तथा भविष्य की नदियों का एक खाका खींचते हुए उत्तर प्रदेश की नदी नीति का एक प्रस्तावित मसौदा तैयार किया गया है। इसको बनाने में देशभर के विषय विशेषज्ञ व नीति निर्माताओं का सहयोग लिया गया है। जब यह नदी प्रारूप नदी नीति का रूप लेगा तो प्रदेश की नदियों का कुछ भला हो सकेगा।

प्रस्तावित नदी नीति के कुछ खास बिन्दु -

1. भारत के समाज द्वारा सदियों से हमारी नदियों को पूर्णतः नैसर्गिक जीवंत एवं पोषक प्रणाली के रूप में मान्यता प्राप्त है। अब आवश्यकता है कि प्रत्येक नदी प्रणाली को एक प्राकृतिक व्यक्ति का संवैधानिक दर्जा प्रदान किया जाए।

2. प्रदेश में नदी भूमि क्षेत्र को नदी संरक्षित क्षेत्र अधिसूचित किया जाए। उदगम/प्रदेश में प्रवेश बिन्दु से लेकर नदी के अन्तिम छोर तक नदी क्षेत्र अधिसूचित किया जाए।

3. नदी में किसी भी तरह का शोधित व गैर-शोधित अवजल व ठोस अपशिष्ट न डाला जाए।

4. नदियों के प्रवाह की आजादी सुनिश्चित करने हेतु नदी की जमीन नदी की ही रहनी चाहिए।

5. नदी नीति के क्रियान्वयन हेतु राज और समाज को आगे रखते हुए ऐसी समन्वित प्रणाली विकसित की जानी चाहिए जिसमें दोनों की भूमिकाएं स्पष्ट परिभाषित हों।

6. नदी का जल और भूजल एक दूसरे के पूरक होते हैं, इसीलिए भूजल को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय समाज के साथ बोरिंग की गहराई सुनिश्चित होनी चाहिए।

7. नदी पर बांध और तटबंध पर प्रतिबंधित होना चाहिए।

8. नदियों की भू-सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करते हुए भू-आकृतिकी से छेड़-छाड़ नहीं की जानी चाहिए।

9. चूंकि नदी प्रबंधन में समाज जिम्मेदार भूमिका भी अपेक्षित है, अतः नदी से संबंधित सभी आंकड़े, योजनाओं तथा परियोजनाओं से संबंधित सूचना समुचित माध्यमों के जरिए संबंधित जन को उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

10. नदी प्रबंधन करते समय परंपरागत भारतीय ज्ञान तंत्र तथा स्थानीय कौशल व तकनीक को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

11. बाढ को नहीं बाढ के विनास को रोकने का प्रयास करना चाहिए।

12. नदी नीति के क्रियान्वयन हेतु राज और समाज को सामने रखते हुए समन्वित प्रणाली विकसित की जानी चाहिए, जिसमें राज और समाज की भूमिका स्पष्ट रूप से परिभाषित होनी चाहिए। नदी और समाज के बीच सतत एवं मजबूत आपसी सम्पर्क व संवाद को स्थापित किया जाना चाहिए।

13. नदी की जैव-विविधता को प्राथमिकता देनी चाहिए न कि उपयोगिता को।

14. नदी जल के सीधे इस्तेमाल पर रोक होनी चाहिए।

15. प्रत्येक नदी का पर्यावरणीय प्रवाह सुनिश्चित किया जाए।

 

 

(रमन कान्त त्यागी)

निदेशक

नीर फाउंडेशन

9411676951

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

EAST KALI RIVER WATERKEEPER(2) EAST KALI RIVER(3)

More

  • आदि बद्रीबांध निर्माण को लेकर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में हुआ समझौता - सरस्वती को मिलेगा पुनर्जीवन

  • Raman River Rejuvenation Model

  • पानी की कहानी - क्रिसमस डे के मौके पर मोहम्मदी क्षेत्र में विवेकानंद घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

  • हसदेव अरण्य कोयला खनन - उद्योग, आर्थिक विकास आवश्यक लेकिन क्या जीवनदायक जंगल, साफ पानी, ताजी हवा जरूरी नहीं

  • पानी की कहानी - नीम नदी को पुनर्जीवन देने के भागीरथ प्रयास हुए शुरू

  • पानी की कहानी - नर्मदा निर्मलता से जुड़े कुछ विचारणीय सुझाव

  • पानी की कहानी - हिंडन नदी : एक परिचय

  • Exhibition and Workshop on Urban Water System in Gurgaon: Pathways to Sustainable Transformation Event

  • नेशनल वाटर कांफ्रेंस एवं "रजत की बूँदें" नेशनल अवार्ड ऑनलाइन वेबिनार 26 जुलाई 2020 Event

  • पानी की कहानी - लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए जारी है यमुना नदी से अवैध खनन

  • Acute Encephalitis Syndrome Reduction through Promotion of Environmental Sanitation and Safe Drinking Water Practices

  • पचनदा बांध परियोजना - डैम प्रोजेक्ट पूरा होने से बीहड़ांचल को मिलेगा धार्मिक महत्त्व, बनेगा पर्यटन केंद्र

  • पानी की कहानी - हिंडन को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एनजीटी ने शुरू किये प्रयास, पर्यावरण विशेषज्ञों ने जन सहभागिता को बताया अहम

  • मनियारी नदी - शहर भर के कचरे का डंपिंग स्टेशन बनती एक सदानीरा नदी की कहानी

  • पानी की कहानी - कचरा डंपिंग ने भूगर्भीय जल को बना दिया विषैला, सरकार को नियम बनाने में लग गए 49 साल

  • खारुन नदी - जहरीली होती जा रही है रायपुर की जीवन रेखा खारुन नदी, समय रहते संरक्षण जरुरी

  • पहुज नदी - धीरे धीरे मर रही एक प्राचीन नदी की कहानी

  • कंडवा नदी – समाज और प्रशासन की अवहेलना झेल रही कंडवा की कब बदलेगी तस्वीर?

  • उल्ल नदी - औद्योगिक प्रदूषण, सीवेज और अवैध अतिक्रमण से जूझ रही है शारदा की यह सहायक

  • कठिना नदी - विभिन्न स्थानों पर सूख गयी है गोमती की यह प्रमुख सहायक

  • पानी की कहानी - बिहार जल प्रदूषण के बीच हर घर शुद्ध जल के सरकारी दावों की योजना

  • अरवरी नदी - सामुदायिक संकल्पों से पुनर्जीवित हुयी एक मृत नदी की कहानी

  • पानी की कहानी - गंगा संरक्षण आवश्यक, फिर गंगा बेसिन की सहायकों, जलाशयों, भूगर्भीय जल स्त्रोतों की अनदेखी क्यों?

  • पानी की कहानी - अटल भूजल योजना के जरिये घर घर पानी पहुँचाने का मोदी सरकार का मिशन

  • पानी की कहानी - गाज़ियबाद में हिंडन को स्वच्छ करने का अभियान, नालों के पानी को साफ़ करने के लिए बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट

  • दाहा नदी - लुप्त होने की कगार पर है सीवान जिले की जीवनरेखा, संरक्षण के प्रयास जरुरी

  • फल्गु नदी - अतिक्रमण और प्रदूषण की मार झेल रही है आस्था की प्रतीक रही फल्गु नदी

  • भैंसी नदी - विगत एक दशक से सूखी पड़ी है गोमती की यह सहायक

  • प्रदूषण कर रहा है हमारे वायु, आहार और जल को विषाक्त - माइक्रोफारेस्ट बनाकर धरती को दे सकते हैं पुनर्जीवन

  • पानी की कहानी - मर रही हैं हमारी बारहमासी नदियां, पारिस्थितिक और सांस्कृतिक संवर्धन जरुरी

  • प्राकृतिक जल स्त्रोतों के लिए धीमा जहर है प्लास्टिक – समय रहते बचाव जरुरी

  • पानी की कहानी - गाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर और सहारनपुर जिले बना रहे हैं हिंडन को बीमार

  • पानी की कहानी- मानक से अधिक हो रहा कीटनाशक का इस्तेमाल, नाले के जहरीले पानी से 25 भैंसो की मौत

  • पानी की कहानी- यमुना के पश्चिमी तट के बाद पूर्वी तट का होगा सौन्दर्यीकरण

  • पानी की कहानी - गायब हो रहा है गोमुख ग्लेशियर, खतरे में गंगा का अस्तित्व

  • पानी की कहानी - मनरेगा फंड से होगा नदियों का पुनर्रूद्धार

  • गगास नदी

  • विनोद नदी

  • दामोदर नदी

  • सबरी नदी

  • हसदो नदी

  • तवा नदी

  • ताम्रपर्णी नदी

  • सुवर्णरेखा नदी

  • इन्द्रावती नदी

  • ब्रह्मपुत्र नदी

  • बाणगंगा नदी

  • भीमा नदी

जानकारी

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.

  • Terms
  • Privacy